फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three person arrested with Fake currency of 1.12 lakh in banjar kullu himachal

तीन युवकों से पकड़ी 1.12 लाख की नकली करंसी, प्रिंटर भी बरामद

Sat, 09 Mar 2019 05:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 09 Mar 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
three person arrested with Fake currency of 1.12 lakh in banjar kullu himachal

जिला कुल्लू के बंजार में पुलिस ने नाके पर एक लाख 12 हजार की नकली करेंसी के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक प्रिंटर और स्कैनर भी बरामद किया।    

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी नरेश शर्मा की अगुवाई में नेशनल हाईवे-305 स्थित मंगलौर पंचायत के फागू पुल के पास पुलिस नाके पर थी। शनिवार सुबह चार बजे के आसपास नाके पर थाटीबीड की ओर से आ रही एक कार (एचपी33टी-9486) पुल के पास खड़ी पुलिस को देख तेज रफ्तार से दौड़ने लगी।
विज्ञापन


शक होने पर कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी पर तीन युवकों से एक प्रिंटर, एक स्कैनर और दो-दो हजार रुपये के 56 नकली नोट बरामद किए गए। चेकिंग में पुलिस ने दो हजार के 24 और 32 नोट एक ही नंबर के पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देस राज उर्फ संजीव (23) गांव दंनधार बंजार, पन्ना लाल (33) गांव जटेहड़ बिहाल कटराईं कुल्लू और दिलीप (23) उर्फ दयालू गांव घाट डाकघर चेत्थर बंजार को गिरफ्तार कर बंजार थाना लाया गया।


डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि नकली करेंसी के साथ दबोचे तीनों युवकों के बयान दर्ज किए गए हैं। नकली नोटों की खेप कहां से आई और इन लोगों का क्या मकसद था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। तीनों को कोर्ट में पेेश करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed