फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three people injured in a car accident at kullu

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल

Mon, 07 May 2018 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, बंजार (कुल्लू) Updated Mon, 07 May 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
three people injured in a car accident at kullu

सोझा गांव के देउ नाला के पास एक आल्टो कार सोमवार सुबह खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। 

विज्ञापन


वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एनएच-305 सड़क पर रामपुर से कुल्लू की ओर आ रही एक कार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोझा के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल

three people injured in a car accident at kullu

हादसे में चालक ईश्वर दास (68 वर्ष) पुत्र डोला राम गांव जठानी खनेरी डाकघर भलयाणी जिला कुल्लू, रंजीत सिंह (47 वर्ष) पुत्र आहर सिंह गांव, डाकघर मेडिकल कालोनी खनेरी रामपुर, जिया राम (35 वर्ष) पुत्र परस राम गांव किमचा डाकघर कुशवा तहसील निरमंड जिला कुल्लू घायल हो गए।

जिन्हें सड़क से गुजर रहे लोगों ने सड़क तक निकाला। उपचार के लिए घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।

घटना में कार के परखचे उड़ गए हैं। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि घटना की छानबीन के लिए एएसआई बृज लाल को नियुक्त किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed