{"_id":"60f5bfd28ebc3e73707a50d3","slug":"three-people-caught-in-crime-case-from-delhi-shimla-news-sml3774724104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट मामले के 3 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट मामले के 3 आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुड़गांव से किया तीनों को काबू, अदालत ने आरोपी रिमांड पर भेजे, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के उपनगर शोघी स्थित एक नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में तैनात कर्मचारी से मारपीट मामले में पुलिस ने गुड़गांव से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रशांत धर्माणी (30) और दीपक (33) निवासी बिलासपुर और सपिल ठाकुर (30) निवासी हमीरपुर के तौर पर हुई है। आरोपी सपिल ठाकुर मौजूदा समय में दिल्ली में रहता है। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा है।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा की निगरानी में गठित जांच टीम सभी आरोपियों को गुड़गांव के अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़कर शिमला ले आई। आरोपी 17 जुलाई को वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे थे। जांच टीम ने दो दिन के भीतर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पड़ताल में सामने आया है कि मुख्य आरोपी नशा करने का आदि है और कुछ माह पहले इसी पुनर्वास केंद्र से डिस्चार्ज हुआ था।
यह है पूरा मामला
17 जुलाई को पुनर्वास केंद्र में घुसकर आरोपियों ने एक कर्मचारी को पीट दिया था। आरोप है कि पुनर्वास केंद्र में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी कर्मचारी की जेब से 20 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए। आरोपियों में से एक ने देशी कट्टा हाथ में उठा रखा था और बाद में केंद्र में रखे समान को तोड़ डाला था। आरोपी ने लाठी से पुनर्वास केंद्र के कर्मी मुकुल ठाकुर पर वार भी किया। इसके बाद से बालूगंज थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट थी।
विज्ञापन
जांच टीम चार मामलों
का कर चुकी है पर्दाफाश
मामले की जांच के लिए गठित टीम में बालूगंज पुलिस थाना से एएसआई सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार, एचएचसी रमेश, कांस्टेबल राहुल और नवोदित शामिल थे। इन सभी आरोपियों को गुड़गांव के अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ा गया है। बालूगंज थाना प्रभारी लक्ष्मण ठाकुर की निगरानी में इससे पहले इसी टीम ने चक्कर में यूको बैंक में सेंधमारी, ट्रक चोरी और एटीएम कार्ड चोरी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश किया है।