फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three out of four Coronavirus positive returned from Delhi, daughter got infected from father

कोरोना पॉजिटिव चार में से तीन दिल्ली से लौटे, पिता से बेटी को मिला संक्रमण

Fri, 08 May 2020 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/धर्मशाला/सलूणी
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/धर्मशाला/सलूणी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Three out of four Coronavirus positive returned from Delhi, daughter got infected from father
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार को एकसाथ चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। चार पॉजिटिव मरीजों में से तीन दिल्ली से लौटे हैं, जबकि सलूणी इलाके की दो साल की बच्ची पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। बड़सर के बिझड़ी का व्यक्ति, ऊना के मैहतपुर में क्वारंटीन महिला और कांगड़ा के झीलबल्ला का युवक हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। सलूणी की बच्ची के पॉजिटिव पिता बद्दी से वापस लौटे हैं। वहीं, हिमाचल में एक्टिव नौ मामलों में से चंबा जिले के तीन लोगों को छोड़कर बाकी छह लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हमीरपुर के बड़सर उपमंडल में व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। शाम को चंबा के सलूणी में कोरोना पॉजिटिव की दो साल की बच्ची में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। वहीं, दिल्ली से लौटे कांगड़ा के झीरबल्ला क्षेत्र के युवक के पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हमीरपुर के बड़सल उपमंडल और कांगड़ा के झीलबल्ला इलाके में कर्फ्यू ढील के दौरान मिलने वाली छूट पर रोक रहेगी। हॉटस्पॉट इलाकों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर मनाही रहगी। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हॉटस्पॉट क्षेत्र में बिना अनुमति कोई वाहन प्रवेश या बाहर नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में लोगों को जरूरत की वस्तुएं घर-द्वार ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं, ऊना के मैहतपुर बॉर्डर पर क्वारंटीन पॉजिटिव महिला दिल्ली के जहांगरीपुरी से छह मई को परिवार के साथ आई थी। महिला के साथ पति, बेटी और सास भी मैहतपुर में क्वारंटीन किए गए थे। शुक्रवार सुबह ही इनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। पॉजिटिव आने के बाद महिला को भोटा (हमीरपुर) अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है। हमीरपुर में सामने आए मामले में संबंधित व्यक्ति के 16 लोग प्राइमरी और 27 लोग सेकेंडरी संपर्क में आए हैं। चंबा के सलूणी में पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति की दो साल की बच्ची के भी संक्रमित होने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। माना जा रहा है होम क्वारंटीन की गाइडलाइन का अनुसरण न करने के कारण ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed