{"_id":"6282779d0f80785ebb3877e0","slug":"three-more-arrested-in-the-case-of-assault-on-mining-team-and-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: खनन टीम और पुलिस से मारपीट मामले में तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: खनन टीम और पुलिस से मारपीट मामले में तीन और गिरफ्तार
Mon, 16 May 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 May 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रामपुरघाट में खनन निरीक्षक के अपहरण और संयुक्त टीम पर हमला करने मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तराखंड के ढालीपुर से पकड़े गए। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पांच दिन पहले रामपुरघाट क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध खनन कर रहे आरोपियों ने रेत-बजरी ले जाने से रोकने पर खनन टीम और पुलिस से मारपीट की थी। खनन निरीक्षक संजीव कुमार का अपहरण भी कर लिया था।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए गठित टीम ने उत्तराखंड के ढालीपुर से दो आरोपियों मोमीन और जावेद को गिरफ्तार किया था। खनन निरीक्षक के अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
माफिया ने अवैध खनन रोकने गई पुलिस और खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। माफिया खनन निरीक्षक संजीव कुमार को स्कॉर्पियो में रात के समय उत्तराखंड सीमा की तरफ ले गए थे। यहां एक जगह गाड़ी रोकने के बाद आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर खनन निरीक्षक पांवटा पहुंचे थे।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को उत्तराखंड के ढालीपुर में छापा मारकर नासिर अली (29), नदीम (24) व मोहसिन (30) को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को तीनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।