फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three member committee formed for recruitment on compassionate grounds

Himachal Govt: करुणामूलक आधार पर भर्तियों के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

Thu, 22 Dec 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Dec 2022 09:22 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने करुणामूलक आधार पर भर्तियों की अनुशंसा करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। लोकसेवा आयोग के सचिव को कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Three member committee formed for recruitment on compassionate grounds
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक आधार पर भर्तियों की अनुशंसा करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। लोकसेवा आयोग के सचिव को कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। कमेटी में आयोग के अतिरिक्त,संयुक्त,उप या अवर सचिव स्तर के अधिकारी में से कोई एक सहित अनुभाग अधिकारी स्तर का एक अधिकारी सदस्य बनाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


यह तीन सदस्यीय कमेटी लोकसेवा आयोग के माध्यम से करुणामूलक आधार पर होने वाली नौकरियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियम और वित्त विभागों के निर्देशों को देखकर भर्ती के लिए फैसला लेगी। कार्मिक विभाग ने इस कमेटी की अनुशंसा को देखने के लिए विभागीय स्तर पर भी तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। लोकसेवा आयोग के सचिव और कार्मिक विभाग के अतिरिक्त/संयुक्त/उप/अवर सचिव स्तर के किसी एक अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश में करुणामूलक आधार पर नौकरी देने के करीब 3,413 मामले लंबित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed