सरिया उद्योग में विस्फोट, मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ लोहा, 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कालाअंब स्थित एक सरिया उद्योग में बुधवार रात गैस भट्ठी में विस्फोट होने से पिघला हुआ लोहा बाहर निकल गया। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य झुलस गए हैं।
मृतकों में एक बिहार, दूसरा मध्य प्रदेश और तीसरा उत्तर प्रदेश का मजदूर बताया जा रहा है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन और मेलटर ऑपरेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 287, 336, 337 और 304ए के तहत मामाला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरिया निर्माता कंपनी जेपी रोलिंग मिल के भट्ठी में मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे विस्फोट हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रात की शिफ्ट में कामगार लोहा पिघलाने वाली भट्ठी (फर्नेस) पर काम कर रहे थे।
अचानक भट्टी में गैस की ब्वॉयलिंग होने से भट्ठी के भीतर पिघला हुआ लोहा विस्फोट के साथ बाहर आ गया। इस दौरान वहां कार्य कर रहे 14 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। भट्ठी के नजदीक कार्य कर रहे तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने पर रात को ही पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था जिनमें से दो की रात को मौत हो गई। एक मजदूर ने वीरवार दोपहर को दम तोड़ दिया।
अस्पताल में भर्ती करवाए गए 14 मजदूर
नौ मजदूर कालाअंब के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि उनके अस्पताल में कुल 14 कामगार जख्मी हालत में लाए गए थे, जिनमें से 2 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
9 घायलों का इलाज चल रहा है और तीन मजदूरों को पीजीआई रेफर किया गया। कालाअंब थाना के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन तीन व्यक्तियों को पीजीआई ले जाया गया था, उनकी मौत हो गई है।
मृतकों में महिंद्र निवासी सीतामढ़ी (बिहार), विद्या सागर, निवासी चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), मान सिंह, निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। जबकि घायलों में जय प्रकाश, आकाश राणा, घनश्याम, अजय, विधान, राधेश्याम, बिजेंद्र, आशु, रमाकांत, राजेंद्र, जितेंद्र व मुकेश शामिल हैं।