फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three Killed Dumper fall into Kurpan Khadd Bagipul himachal Pradesh

Nirmand Accident: निरमंड में गिरा डंपर, कुल्लू जिले के तीन लोगों की मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
सार

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों को घटनास्थल से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इस हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Three Killed Dumper fall into Kurpan Khadd Bagipul himachal Pradesh
हादसे में डंपर के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

निरमंड उपमंडल के बागीपुल-नोर मार्ग पर एक डंपर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा, जिससे चालक समेत कुल्लू जिले के तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि बागीपुल-नोर मार्ग पर मंगलवार देर रात को एक डंपर (एचपी 35ए-3567) सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे कुर्पण खड्ड में जा गिरा।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने डंपर के गिरने की आवाज सुनी और घरों से बाहर निकले। डंपर गिरने से चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और निरमंड से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों को घटनास्थल से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इस हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें चालक रंजय पाल उर्फ मिंटू (32), पुत्र मोती राम, गांव मोईन, उपतहसील नित्थर, जिला कुल्लू, अंकित (25) पुत्र शिशुपाल, गांव मोईन, उपतहसील नित्थर, जिला कुल्लू और गुड्डू राम (38), पुत्र मोतीराम, गांव झलैर, डाकघर सराहन, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed