फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three died of COVID-19 in nerchowk medical college mandi himachal pradesh

Coronavirus: फिर डराने लगा कोरोना, प्रदेश में तीन की मौत, 670 नए संक्रमित

Sat, 23 Jul 2022 09:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 23 Jul 2022 09:40 PM IST
सार

प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,885 पहुंच गई है, जिनमें 60 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं।

विज्ञापन
three died of COVID-19 in nerchowk medical college mandi himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना महामारी डराने लगी है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 670 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। तीनों मौतें मंडी जिले में हुई हैं। बल्ह में 55 वर्षीय अधेड़, सुंदरनगर में 61 वर्षीय बुजुर्ग और जोगिंद्रनगर में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों ने दो एहतियाती डोज तो लगवाई थीं, लेकिन बूस्टर नहीं लगवाई थी।

विज्ञापन


अगर बूस्टर डोज लगवाई होती, तो उनकी जान बच सकती थी। शनिवार को राज्य में कुल 4,478 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,885 पहुंच गई है, जिनमें 60 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 441 मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इनमें से 24 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। प्रदेश भर में अब तक कोरोना से 4,136 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन


अस्पतालों में मरीजों के लिए बिस्तर बढ़ाने की तैयारी
प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा सहित अन्य बड़े अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तर संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय हेल्थ मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. हेमराज बैरवा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से पहले मास्क पहनकर जाएं। स्वच्छता का भी ध्यान रखें। हाथों को साफ करते रहें। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे वैक्सीन लगवा लें। वैक्सीन की बूस्टर डोज भी समय रहते लगवाएं।

 
146 केंद्रों पर लगाई जाएगी बूस्टर डोज
जिला प्रशासन ने बूस्टर डोज के लिए केंद्र बढ़ाने आरंभ कर दिए हैं। सोमवार को 146 केंद्रों में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 30 सितंबर तक सभी को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed