फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three died in road accident sirmour.

नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Sun, 14 Dec 2014 01:53 PM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident sirmour.

सिरमौर में एक आल्टो कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों लोग राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजगढ़ के रेडी गुसान गांव के रहने वाले मुकेश कुमार अपनी कार नंबर पीबीक्यू-2738 से दो अन्य लोगों के साथ खैरी गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार दो सौ फीट नीचे सीधे गिरी नदी में जा गिरी।

विज्ञापन


दुर्घटना में मुकेश कुमार (31) उसका चचेरा भाई भूपेंद्र (42) तथा रिश्तेदार निर्मल कुमार (22) की मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 11 बजे जब स्थानीय लोगों को दुर्घटना का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे। दो लोगों मुकेश कुमार तथा भूपेंद्र के शव तो खाई से निकाला लेकिन तीसरे युवक निर्मल कुमार का कोई पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

नदी में उतराता मिला तीसरा शव

three died in road accident sirmour.

डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों के शवों का पता तो रात ही में चल गया था लेकिन तीसरे युवक की लाश नहीं मिल पाई थी। बाद में गिरी नदी से शनिवार सुबह उतराती हुई उसकी लाश बरामद की गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हादसे का शिकार निर्मल कुमार के पिता रतन लाल सहित दीदग गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर निर्मल की तलाश शुरू की।

दिन भर के प्रयास के बाद शनिवार करीब दो बजे शव को बाहर निकाला गया। एसडीएम राजगढ़ सतीश चौधरी तथा डीएसपी भूपेंद्र बरागटा भी घटनास्‍थल पर मौजूद थे। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की ओर से एसडीएम सतीश चौधरी ने तीनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की फौरी सहायता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed