फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three died in road accident.

दिवाली के दिन बुझ गए एक गांव के तीन चिराग

Thu, 12 Nov 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 12 Nov 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident.

दिल्ली से दिवाली मनाने आ रहे फतेहपुर के हाड़ा गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। नौजवान तीन युवकों की मौत से गांव में दिवाली का त्योहार बेरंग हो गया। हाड़ा गांव के 3 युवकों मिथुन, प्रदीप और लक्की की सड़क दुर्घटना में मौत पर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सड़क हादसे में गांव का बाबा नाम का एक युवक गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़  में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सभी युवक दिल्ली में टैक्सी चलाते  थे। दुर्घटना में दो सगे भाईयों में से एक (लक्की) की मौत हो गई, जबकि दूसरा (बाबा) गंभीर रूप से घायल है। तीन मृतकों में से मिथुन सिहं और प्रदीप सिंह अविवाहित थे। मृतक लक्की की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


दुर्घटना अंबाला में बुधवार देर शाम दीवाली वाले  दिन हुई। मिथुन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रदीप और लक्की ने पीजीआई  चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पारिवार के सदस्य चंडीगढ़ रवाना हो गए  हैं। तीनों युवकों के शव शुक्रवार सुबह पहुंचने की उम्मीद है। गांव वालों के अनुसार युवकों ने दिल्ली से चलने से पहले कहा था कि वे रात को करीब 10 बजे गांव में पहुंचेंगी। यहां पहुंचकर ही वह दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवकों के नाम

1. मिथुन सिहं (21) पुत्र राज सिंह
2. प्रदीप सिंह (26) पुत्र स्वर्गीय फकीर चंद
3. लक्की (28) पुत्र स्वर्गीय जगदेव सिंह
घायल युवक
1. बाबा (22) पुत्र स्वर्गीय जगदेव सिंह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed