सड़क हादसों में गई तीन की जान, एक खड्ड में बहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ थाना के तहत चार लोग काल का ग्रास बन गए। इनमें दो सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई जबकि सैणीमाजरा के पास खड्ड के तेज बहाव में बहने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक का शव पंजाब के पास से मिला है।
पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले के तहत नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर नसराली के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।
इनमें से एक की मौत मौके पर हो गई जबकि दूसरे की मौत पीजीआई ले जाते समय हुई। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में संदीप सिंह पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी गांव माजरा डाकघर दभोटा ने बताया कि वह अपने खेतों में अपने दोस्त लखविंदर के साथ नसराली आया था।
जब यह ट्रैक्टर चलता हुआ नसराली पुल के पास पहुंचा तो देखा कि सड़क के बीचोंबीच दो व्यक्ति घायलावस्था में पड़े हुए थे और साथ में सड़क के बीचोंबीच एक बाइक गिरा था।
सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी की मौके पर मौत हो गई। वीर सिंह उर्फ बीनू को नालागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
बस ने कुचली स्कूटी सवार महिला
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह ढेरोंवाल व सैणीमाजरा के मध्य पुली पर एक महिला को पंजाब रोडवेज की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला पंजाब के थली से अपनी स्कूटी पर सवार होकर सैणीमाजरा स्थित एक उद्योग में काम पर आ रही थी। यहां तंग पुलिया होने के कारण वह बस के पिछले हिस्से से टकरा गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनप्रीत कौर (25) निवासी गांव थली पंजाब के रूप में हुई है।
सैणीमाजरा में खड्ड में बह गया व्यक्ति
नालागढ़ उपमंडल के सैणीमाजरा के समीप प्लासी घराट निवासी धर्मपाल (45) सरसा नदी के बहाव में बहने से काल का ग्रास बन गया। वह मंडी के सुंदरनगर में काम करता था और रक्षाबंधन पर अपने घर आया हुआ था। वह नदी पार कर रहा था कि अचानक नदी का बहाव बढ़ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। वीरवार को डूबने के बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई जिसके बाद शुक्रवार को उसका शव पंजाब के आसपुर कोटा में थर्मल प्लांट के पास मिला। रणजीत के चार बच्चे हैं। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंपकर कार्रवाई शुरू कर दी है।