फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three died in accident on NH near mandi himachal pradesh

खाई में लुढ़की बाइक, सड़क हादसों में दो युवकों सहित तीन की मौत

Fri, 23 Feb 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पधर/मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, पधर/मंडी Updated Fri, 23 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Three died in accident on NH near mandi himachal pradesh

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कोटरोपी में पड़ीगलु के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क कर एक चट्टान से टकरा गई, जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें लगीं।

विज्ञापन


दोनों युवक ग्राम पंचायत उरला के मसवाहन गांव में अपने रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने आए थे। 


पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टांडु पंचायत के टांडु गांव निवासी संजय कुमार (18) पुत्र सुरेश कुमार और मनोज (24) पुत्र चेत राम उरला पंचायत के मसवाहन गांव में रिश्तेदारी में मुंडन संस्कार समारोह में आए हुए थे। 

विज्ञापन

खाई में चट्टान से टकरा गई बाइक

Three died in accident on NH near mandi himachal pradesh

समारोह समाप्त होने के बाद वापस घर लौटते वक्त कोटरोपी में पड़ीगलु के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई में चट्टान के साथ बाइक टकराने से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

इस दौरान पीछे वाली जीप में डीजे का सामान लेकर लौट रहे युवकों रिश्तेदार प्रदीप, हर्ष, वीरेंद्र, अभिषेक और दिनेश ने दोनों घायल युवकों को सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में देखा।

युवाओं ने दोनों घायल युवकों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने की है। प्रशासन की ओर से एसडीएम पधर डॉक्टर आशीष शर्मा ने दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।

Three died in accident on NH near mandi himachal pradesh

उधर, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बिंद्रावणी के समीप दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद निवासी सकरोहा बलह शाम के वक्त पंडोह की ओर जा रहा था।

बिंद्रावणी के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई, जिससे मौके पर पूर्ण की मौत हो गई।

जबकि, दूसरी कार में सवार मंडी निवासी सौरव लोहिया बुरी तरह से घायल हो गया। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed