फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Dead Bodies Found in BSL Canal Mandi.

बीएसएल नहर में कार समेत बहे चार में से तीन युवकों के शव बरामद

Wed, 26 Apr 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Updated Wed, 26 Apr 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
Three Dead Bodies Found in BSL Canal Mandi.

हिमाचल के जिला मंडी के दियारगी में गत 14 अप्रैल की रात नहर में गिरी कार के साथ नहर में डूबे चार युवकों में से तीन के शव मंगलवार सुबह 10 बजे ग्यारह दिनों बाद बीएसएल जलाशय सुंदरनगर से बरामद हो गए हैं। एक युवक अभी भी लापता है।

विज्ञापन


निकाले गए शवों की शिनाख्त अभिषेक पुत्र मोहन कुमार निवासी बीएसएल कॉलोनी, आदित्य पुत्र बह्मपाल निवासी बीएसएल कॉलोनी तथा हिमांशु पुत्र जगदीश गु़प्ता निवासी दियारगी के रूप में हुई। सोनू पुत्र जीवन निवासी बीएसएल कॉलोनी का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


सुंदरनगर पुलिस ने शवों को जलाशय से निकाल कर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इधर, अपने बच्चों का शव देख कर परिजनों व मित्र-बधुओं की आंखे नम हो गई। गौरतलब है कि गत 14 अप्रैल की रात को करीब साढे़ दस बजे बीएसएल परियोजना की नहर में दियारगी के समीप एक कार गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में कुल 5 युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक पुनीत पुत्र जगदीश ने तैर कर अपनी जान बचाई थी तथा शेष चार युवक उफनती नहर में समा गए थे। युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाकर परिवार को आपबीती सुनाई। पुलिस ने भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर मुयायना किया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

लेकिन अंधेरे में किसी नहर में कार के साथ बहे किसी भी युवक का पता नहीं चल पाया। जिसके उपरांत 15 अप्रैल को स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर से कार तो बरामद कर ली गई, लेकिन युवकों को कोई सुराग नहीं लग पाया था। 

जलाशय में बहते दिखे शव, पुलिस ने किया बरामद

Three Dead Bodies Found in BSL Canal Mandi.

मंगलवार सुबह किसी ने जलाशय में बहते हुए एक शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीबीएमबी कर्मचारियों की सहायता से शवों को निकालने का अभियान शुरू किया और एक एक कर तीन युवकों के शवों को जलाशय से बरामद कर लिया गया।

हालांकि चौथे युवक को ढूंढने का भी प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। शव मिलने की सूचना मिलने पर बीएसएल कॉलोनी की पार्षद पुष्पा देवी भी मौके पर पहुंची तथा उन्होंने परिजनों की सहायता से युवकों के शवों की शिनाख्त करवाई। डीएसपी संजीव भाटिया ने जलाशय से तीन शव बरामद किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed