फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three children died due to drowning in pond in Raipur Sahoda, Una

दर्दनाक: ऊना के रायपुर सहोड़ा में तीन प्रवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मौत; चौथे बच्चे की ऐसे बची जान

Sun, 07 Apr 2024 08:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Apr 2024 08:49 PM IST
सार

तालाब में बच्चों को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस तीनों को तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Three children died due to drowning in pond in Raipur Sahoda, Una
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिला ऊना के मैहतपुर के गांव रायपुर सहोड़ा में तालाब में नहाने उतरे तीन प्रवासी बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। हादसा रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे इंडेन गैस प्लांट के निकट बनाए गए तालाब में हुआ है। हालांकि चौथा बच्चा तालाब में न उतरकर किनारे पर बैठकर नहाने लगा। तीनों साथियों को डूबते देखा तो उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इस बीच एक ट्रक चालक ने तालाब से बच्चों को निकाला।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पंकज (8) पुत्र प्रशादी गांव चंदौसी जिला संभल, मुकेश (10) पुत्र बिरमेश और सोनू (10) पुत्र सुरेश कुमार निवासी संभल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। चौथे बच्चे बंसू (9) पुत्र विक्रम ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास चल रहे भंडारे में वे खाना खाने आए थे। भंडारे में भोजन करने के बाद चारों तालाब में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रक चालक ने तालाब में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में बच्चों को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस तीनों को तुरंत अस्पताल ले गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। ऊना के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बच्चों के माता-पिता क्षेत्र में मजदूरी करने चले गए थे। इसी बीच बच्चे भंडारे में खाना खाने गए और वहां से नहाने चले गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed