फतेहपुर उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी राजन सुशांत पर चल रहे हैं तीन केस, संपत्ति 39.63 लाख रुपये
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:09 PM IST
सार
फतेहपुर में उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शपथ पत्र में उनपर प्रदेश सरकार सहित कुल तीन केस चले हुए हैं। इनमें से दो राजधानी शिमला में ही दर्ज हैं। शपथ पत्र के अनुसार राजन सुशांत के पास 75 हजार रुपये नकद है, जबकि 39,63,186 रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत
- फोटो : फाइल फोटो