फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three bribe accused including HAS officer presented in court in solan himachal

एचएएस के घर, दफ्तर और पत्नी के सरकारी आवास में छापेमारी

Thu, 31 Jan 2019 05:49 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/नालागढ़ (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 31 Jan 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Three bribe accused including HAS officer presented in court in solan himachal

स्टोन क्रशर लगाने की अनुमति को लेकर एक लाख रुपये की घूस मांगने के मामले में गिरफ्तार पूर्व एसडीएम एवं वर्तमान में हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एचएस राणा की पत्नी के नालागढ़ में सरकारी आवास पर हमीरपुर विजिलेंस टीम ने बुधवार देर रात छापेमारी की।

विज्ञापन


वीरवार को विजिलेंस ने विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के कमरे में जाकर रिकॉर्ड खंगाला। इसके अलावा रजिस्ट्रार के पैतृक घर चंबा और चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में भी तलाशी ली। गिरफ्तारी के बाद अब एचएस राणा पर निलंबन की तलवार भी लटक गई है।
विज्ञापन


 उधर, विजिलेंस ने वीरवार दोपहर बाद एचएएस एचएस राणा समेत तीनों आरोपियों को हमीरपुर विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया। यहां से तीनों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। राणा की पत्नी नालागढ़ में खंड विकास कार्यालय में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें यहां सरकारी आवास आवंटित हुआ है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर के डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि तीनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

क्या है मामला 

Three bribe accused including HAS officer presented in court in solan himachal

हरियाणा के जींद के संदीप दांडा ने पांवटा में स्ट्रोन क्रशर के लिए आवेदन किया था। उस वक्त राणा पांवटा के एसडीएम थे। विभिन्न विभागों की कमेटी ने आवेदन फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए, लेकिन एसडीएम के साइन नहीं हो सके।

इसी बीच राणा का तबादला हो गया। इसके बाद साइन करने को आवेदक के संपर्क करने पर राणा ने उसे सुलभ अग्रवाल का नंबर देकर बात करने को कहा। अग्रवाल ने एक लाख रुपये की मांग रखी।

इसके बाद संदीप ने विजिलेंस से शिकायत कर दी। विजिलेंस ने तीन टीमें गठित कर सोमवार का दिन पैसे देने को तय किया, लेकिन सुलभ ने खुद पैसे लेने के बजाय अपने परिचित रितेश बंसल को भेजा।

ब्यूरो ने तय प्लान के हिसाब से बंसल को एक लाख रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस बीच दूसरी टीम ने सुलभ और तीसरी टीम ने चंडीगढ़ में बैठे आरोपी एचएएस अधिकारी राणा को धर दबोचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed