फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three arrested including retired ETO in Technomack scam

टेक्नोमैक घोटाले में सेवानिवृत्त ईटीओ समेत तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 18 Nov 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 18 Nov 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including retired ETO in Technomack scam

करीब 6 हजार करोड़ रुपये के इंडियन टेक्नोमैक कंपनी घोटाले में शनिवार को आबकारी एवं कराधान विभाग के एक पूर्व अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीआईडी शिमला की टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में टेक्नोमैक कंपनी का एक ठेकेदार और एक कबाड़ी भी शामिल है। इस घोटाले में अब तक नौ लोगों को सीआईडी की टीम गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी संदीप धवल की टीम ने शनिवार को पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। दबिश में अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को दबोचा गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियाें में सेवानिवृत्त ईटीओ टेक चंद पांवटा सर्किल में उस समय तैनात थे, जब संपत्ति अटैच होने के बावजूद कंपनी के परिसर से मशीनें और अन्य सामान चोरी हुआ था। टेक चंद ने ही कंपनी के परिसर में विभाग के चपरासियों को तैनात किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला

Three arrested including retired ETO in Technomack scam

गिरफ्तार पांवटा निवासी अमित सिंह पर कंपनी से चुराए गए एल्यूमिनियम स्क्रैप को खरीदने का आरोप है, जबकि गिरफ्तार सहारनपुर (यूपी) निवासी सुलेमान पर लोहे और तांबे का स्क्रैप खरीदने का आरोप है।

तीनों आरोपी 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। सूत्रों की मानें तो अब आबकारी एवं कराधान विभागीय कुछ अन्य अधिकारी भी टीम के राडार पर हैं।इंडियन टेक्नोमैक कंपनी जहाजों के कलपुर्जे बनाती थी।

प्रबंधन वर्ग पर आरोप है कि प्रदेश सरकार को विभिन्न करों, वैट और एंट्री टैक्स तक की अदायगी ही नहीं की गई। इकाई औद्योगिक पैकेज का लाभ भी लेती रही। टैक्स समेत सभी करीब 6000 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया।

आरोप है कि कंपनी ने प्रदेश सरकार को ही करीब 2200 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। कई राज्यों के बैंकों से फर्जी दस्तावेजों से कर्ज लेने और करीब 16 बैंकों के 1600 करोड़ रुपये और 2200 करोड़ रुपये ब्याज राशि हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed