फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands of fish found dead in Rewalsar lake in Mandi.

हिमाचलः रिवालसर झील में अचानक मरने लगीं हजारों मछलियां, पानी का रंग भी बदला

Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी) Updated Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Thousands of fish found dead in Rewalsar lake in Mandi.
- फोटो : ANI

हिमाचल स्थित त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर झील में प्रदूषित पानी से हजारों मछलियां मर गई हैं। बैसाखी के दो दिन बाद से इस पवित्र झील के पानी का रंग बदलने लगा था। बीते मंगलवार को करीब आठ बजे मरी हुईं मछलियां पानी में ऊपर आ गई थीं।

विज्ञापन


टनों के हिसाब से मछलियां मर गई हैं। मछलियों के मरने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। लगभग आठ से दस टन मछलियों को झील से निकालकर दबा दिया है। स्थानीय लोगों, प्रशासन और एनजीओ ने सैकड़ों मछलियों को झील से निकालकर स्वच्छ पानी में डालकर बचाया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार देर शाम प्रशासनिक अधिकारी भी पवित्र रिवालसर झील पहुंच गए थे। बुधवार को आबकारी व कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी भी खुद मौके पर पहुंचे। उधर, अभी पानी के रंग बदलने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत को लेकर सस्पेंस, जानकार बता रहे ये कारण

Thousands of fish found dead in Rewalsar lake in Mandi.

बताया जा रहा है कि बैसाखी मेले के दौरान मछलियों को आहार डालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इससे इन्हें आहार भी कम मिला था। इस कारण मछलियां झील की सतह में पहुंच गईं। तापमान बढ़ना भी इसका माना जा रहा है।

सतह में मछलियों की ओर से गाद में की गई हलचल से पानी का रंग बदल गया और ऑक्सीजन की कमी हो गई। पिछले कुछ वर्षों से झील की गहराई में बहुत कमी आई है। इसमें गाद की मात्रा भी अत्यधिक बढ़ गई है। इस कारण हर साल झील में मछलियां मर रही हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता आरके नड्डा का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियां मरी हैं। झील के पानी के रंग बदलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एसडीएम बल्ह सिद्धार्थ आचार्य ने कहा कि झील में क्षमता से अधिक मछलियां झील में थीं। जलस्तर कम होने और मछलियों को ऑक्सीजन न मिलने से मछलियां मरी हैं। पानी के रंग बदलने के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed