फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousand Contract Employees Will Be Regularized on 1st April

हजारों अनुबंध कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द होंगे रेगुलर

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Thousand Contract Employees Will Be Regularized on 1st April

हिमाचल के विभिन्न विभागों में नियुक्त हजारों अनुबंध कर्मचारी पहली अप्रैल को नियमित हो जाएंगे। पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मियों को नियमित करने के लिए संबंधित विभागों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने साल में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मियों को नियमित करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में 31 मार्च तक पांच साल सेवाकाल पूरा करने वालों को नियमित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार के आदेशानुसार विभिन्न विभागों ने पूरे प्रदेश में नियुक्त कर्मियों का ब्योरा मुख्य कार्यालयों में मंगवा लिया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही 31 मार्च को हजारों अनुबंध कर्मियों को नियमित करने के आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी विभागों को नियमितीकरण की प्रक्रिया को समय से पूरा करने के आदेश दिए हैं। 31 मार्च के बाद 30 सितंबर को पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 20 मार्च तक सभी जिला उपनिदेशकों से अनुबंध कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed