फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   thirty two slums gutted in fire in lal singhi una himachal pradesh

प्रवासी मजदूरों की 34 झुग्गियां जलीं, आठ बकरियों की भी मौत

Fri, 17 Apr 2020 10:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Apr 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
thirty two slums gutted in fire in lal singhi una himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के पुराना होशियारपुर रोड लालसिंगी में सुबह के समय प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की 34 झुग्गियां जल गईं। अग्निकांड में झुग्गियों में रखा मजदूरों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में बॉबी पुत्र नानक चंद निवासी गांव जयराम शायदपुर जिला संभल यूपी की आठ छोटी-बड़ी बकरियां जल कर मर गईं।

विज्ञापन


आग की इस घटना में करीब नौ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, झुग्गियों में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और 21 झुग्गियां जलने से बचाईं। जानकारी के अनुसार लाल सिंगी में पुराना होशियारपुर रोड के समीप शुक्रवार को सुबह के समय प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 34 झुग्गियों को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झुग्गियों में आग लगने से प्रवासी मजदूरों के कपड़े, बिस्तर सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अग्निशमन केंद्र के प्रभारी नितिन धीमान का कहना है कि इस आग की घटना में प्रवासी मजूदरों की 34 झुग्गियां जलकर राख हो गई। जबकि, 21 झुग्गियों को फायर ब्रिगेड की टीम ने जलने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि आग की घटना में करीब नौ लाख के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed