{"_id":"6abfbab0d5105615f906505c","slug":"third-eye-to-monitor-kalka-shimla-track-work-on-installing-cameras-begins-shimla-news-c-19-sml1007-796782-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर तीसरी आंख का पहरा, कैमरे लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कालका-शिमला ट्रैक पर तीसरी आंख का पहरा, कैमरे लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
रेलटेल के तहत सभी स्टेशनों पर बढ़ेगी निगरानी, धर्मपुर से शिमला तक सभी स्टेशनों पर लगेंगे कैमरे
शिमला को छोड़कर सभी स्टेशनों के लिए 10-10 कैमरे लगेंगे
भारती शर्मा
शिमला। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब यात्रियों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने जा रही है। रेलटेल के तहत ट्रैक के सभी रेलवे स्टेशनों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
धर्मपुर से शिमला तक सभी स्टेशनों पर कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत शिमला रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से 19 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि बाकी तीन कैमरे दो दिन में लगा दिए जाएंगे। शिमला स्टेशन पर इससे पहले आठ सीसीटीवी कैमरे ही लगे थे। नए कैमरे लगने के बाद स्टेशन परिसर में निगरानी का दायरा पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगा। रेलटेल की ओर से शिमला को छोड़कर कालका-शिमला रेलमार्ग के अन्य स्टेशनों के लिए 10-10 नए सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध करवाए हैं। हालांकि सभी स्टेशनों पर जरूरत के अनुसार कैमरों की संख्या तय की जाएगी।
स्टेशन परिसर के आकार, यात्रियों की आवाजाही और संवेदनशील स्थानों को ध्यान में रखते हुए कैमरे स्थापित किए जाएंगे। कालका-शिमला रेलवे लाइन पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय यात्री सफर करते हैं। ऐसे में स्टेशनों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगाए जा रहे यह कैमरे सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चरणबद्ध तरीके से कैमरे लगाने का काम पूरा होने के बाद कालका से शिमला तक पूरे रेलमार्ग के स्टेशनों पर निगरानी व्यवस्था और मजबूत होगी। रेलटेल के अनुसार धर्मपुर से शिमला तक के स्टेशनों पर कैमरे लगाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कालका की ओर स्थित अन्य स्टेशनों पर काम शुरू किया जाएगा। अगले चरण में गुम्मन, टकसाल, कोटी और चंडी मंदिर रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
किस स्टेशन में कितने कैमरे लगेंगे
धर्मपुर से शिमला की ओर आने वाले रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। योजना के तहत समरहिल स्टेशन पर 10, तारादेवी में 9, कनोह में 8, सोलन में 10, धर्मपुर में 10, कुमारहट्टी में 10, सलोगड़ा में 8, सनवारा में 8, कंडाघाट में 8, कैथलीघाट में 8, शोघी में 7 और जतोग स्टेशन पर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।