फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thieves absconded with 25 tolas of gold and Rs. 60 thousand In Jais Panchayat of Theog Shimla HP

Himachal News: घर से अलमारी उठाकर खेतों में ले गए; 25 तोला सोना, 60 हजार लेकर चोर फरार

Wed, 24 Jul 2024 10:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के ठियोग में चोर एक घर से अलमारी उठाकर ले गए। चोरों ने अलमारी को खेतों में जाकर खोला और 25 तोला सोना, 60 हजार की नकदी निकालकर भाग गए। 

विज्ञापन
thieves absconded with 25 tolas of gold and Rs. 60 thousand In Jais Panchayat of Theog Shimla HP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठियोग की जैस पंचायत में रात को शातिर घर से अलमारी उठाकर खेतों में ले गए। उसके बाद 25 तोला सोना, 60 हजार की नकदी निकालकर अलमारी को खेतों में छोड़कर भाग गए। घर के सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे। जब उन्होंने सुबह घर से अलमारी गायब पाई तो हैरान रह गए और ढूंढने लगे। अलमारी घर से 150 मीटर दूर खेतों में मिली तो उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थी। उसके बाद घर के मालिक ने ठियोग थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोरों ने 20 जुलाई को ठियोग की जैस पंचायत में पदम देव, पुत्र केवल राम के घर में देर रात को चोरी को अंजाम दिया। उस वक्त घर के सभी सदस्य एक कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने मकान के एक दूसरे कमरे की कुंडी काट डाली और कमरे में रखी लोहे की अलमारी को उठाकर पास के खेतों में ले गए। चोर इतने शातिर थे कि इतनी भारी अलमारी को बाहर ले जाते समय किसी को भनक तक नहीं लगने दी। इन शातिरों ने जिस कमरे में घर के सब लोग सोए थे, उस कमरे में कुंडी लगाकर सबको बाहर से बंद कर दिया था। सुबह पड़ोसियों को बुलवाकर कमरे की कुंडी खुलवाई। उसके बाद घर के लोगों को वारदात का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस को नहीं लग रहा चोरों का सुराग
घर के लोगों का कहना है कि उस अलमारी में कपड़ों के अलावा सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामान रखा हुआ था। चोरों ने तसल्ली से अलमारी से कीमती सामान निकाला और उसे लेकर फरार हो गए। घर के मालिक के अनुसार, चोर 25 तोला सोना और 60 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान ले गए हैं। घर के मालिक पदम देव ने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई को पुलिस थाना ठियोग में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन चोरी के चार दिन बीतने बाद भी अभी तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जल्द पकड़े जाएंगे चोर'
ठियोग थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। चोरों को तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे- सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी, पुलिस थाना ठियोग

गांव में गया था परिवार, दो घरों के ताले तोड़ गहने और नकदी ले उड़े शातिर
रोहड़ू। बाजार के आवासीय क्षेत्र केदो में घरों के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, बाजार के एक आवासी क्षेत्र में दो घरों के ताले टूटे हैं। घरों में किराये पर रहने वाले परिवार दो दिन से अपने गांव गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घरों के मालिकों और पुलिस को दरवाजे के ताले टूटे होने की सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने जांच की, तो घरों में अलमारी टूटी पाई गई और सोने-चांदी के गहने और नकदी गायब मिली है। घरों में लोगों ने चोरी हुए सामान की कीमत तीन से चार लाख बताई है। पुलिस ने मौके से सुबूत जुटा कर चोरों की तलाशा शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच के बाद सुबूत एकत्र किए हैं। दोनों घरों से कुछ नकदी और गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed