फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   thieft in templethieft in temple

Shimla News: न्यू शिमला में काली माता मंदिर से अष्टधातु मूर्ति चोरी

Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
thieft in templethieft in temple
चांदी का छत्र, चढ़ावा भी चुराकर ले गए शातिर
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला थाना क्षेत्र में स्थित काली माता मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने की वारदात सामने आई है। यह मंदिर न्यू शिमला के सेक्टर दो में स्थित है। चोर मूर्ति के साथ ही चांदी का छत्र और चढ़ावा भी चुराकर ले गए हैं। चोरी की घटना का पता लोगों को सुबह के समय लगा, जब वे पूजा-अर्चना करने के लिए यहां पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार चोरी की वारदात 21 मार्च रात की बताई जा रही है, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर काली माता की अष्टधातु की मूर्ति और चांदी का छत्र और नकदी चोरी कर ली। स्थानीय निवासी पवन ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम न्यू शिमला सेक्टर-2 ब्लाॅक नंबर 56 के नीचे स्थित माता के मंदिर में पहुंची। जांच में लोहे और जाली के दरवाजे की कुंडी निकली हुई मिली। मौके पर एक ताला भी बरामद किया गया है। इसी ताले को निकालकर आरोपी मंदिर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने परिसर की छानबीन की तो यहां से लोहे का छड़नुमा डंडा भी बरामद किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अष्टधातु की मूर्ति 15 से 20 साल पुरानी थी। पुलिस को मूर्ति की पहचान के लिए फोटो भी उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिला शिमला के कई मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मल्याणा क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की घटनाएं पेश हो चुकी हैं। वहीं पिछले दिनों बालूगंज थाना क्षेत्र के चक्कर क्षेत्र में साईं बाबा मंदिर में चोरों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया था। यहां से चोर साईं बाबा का एक किलो का चांदी का मुकुट चुराकर ले गए थे। इसके अलावा तारादेवी क्षेत्र में दुखभंजन मंदिर से भी दानपात्र चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed