{"_id":"62b5afc2e7512115070917d4","slug":"thief-steals-cash-from-woman-employee-purse-in-mc-shimla-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thief in MC Shimla Office: शिमला में एसमी दफ्तर में दिनदहाड़े चोरी, महिला कर्मी के पर्स से उड़ाए 12 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thief in MC Shimla Office: शिमला में एसमी दफ्तर में दिनदहाड़े चोरी, महिला कर्मी के पर्स से उड़ाए 12 हजार
Fri, 24 Jun 2022 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:07 PM IST
सार
दोपहर के समय सभी कर्मचारी लंच पर गए हुए थे। इसी दौरान शातिर दफ्तर खाली देखकर अंदर घुसा और एक कैबिन में रखे पर्स से नकदी निकालकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित नगर निगम के दफ्तर से एक शातिर दिनदहाड़े महिला कर्मी के पर्स से 12 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निगम प्रशासन के अनुसार यह वारदात वीरवार दोपहर 2:20 बजे की है।
विज्ञापन
डीसी कार्यालय की धरातल मंजिल पर नगर निगम के सैहब सोसायटी का दफ्तर है। यहां कूड़े के बिल जारी होते हैं। वीरवार दोपहर के समय सभी कर्मचारी लंच पर गए हुए थे। इसी दौरान शातिर दफ्तर खाली देखकर अंदर घुसा और एक कैबिन में रखे पर्स से नकदी निकालकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ने इस वारदात को महज 51 सेकंड के भीतर अंजाम दिया। महिला कर्मी को घर जाकर जब पर्स में पैसे नहीं मिले तो वह परेशान हो गई। शुक्रवार को नगर निगम दफ्तर पहुंचकर बाकी कर्मचारियों को इस बारे में बताया। बाद में दफ्तर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक युवक पैसे चुराते दिखाई दिया।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान के अनुसार महिला कर्मी के 12 हजार रुपये चोरी हुए हैं। इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी है। वीडियो फुटेज भी जांच के लिए पुलिस को सौंप दी है। फुटेज में युवक का चेहरा भी लगभग साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।