{"_id":"38773eaa717948f1c186062bc6a35fad","slug":"there-would-be-bad-weather-in-the-state-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और सताएगी ठंड, कल से फिर खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और सताएगी ठंड, कल से फिर खराब रहेगा मौसम
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदानी इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, लेकिन हिमाचल में अभी भी बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को रोहतांग और लाहौल-स्पीति में ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे पर करीब 30 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। हिमपात के कारण कल्पा और केलांग का न्यूनतम तापमान भी माइनस से नीचे पहुंच गया है। शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तीन दिन तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन
शनिवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि अन्य वर्षों के मुकाबले इस साल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अधिक रही है।
इस कारण मौसम अपेक्षाकृत खराब चल रहा है। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल के बाद मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है।
शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 10.1, भुंतर 8.6, कल्पा -3.4, धर्मशाला और ऊना 10.8, नाहन 11.9, केलांग -2.1, पालमपुर 11.0, डलहौजी 9.2, सोलन 9.5, चंबा 12.3, मनाली 4.0, कांगड़ा 12.2, बिलासपुर 10.5 और मंडी 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।