{"_id":"69a2f185368bcbd5ac0cd7b1","slug":"there-will-now-be-25-district-council-wards-hearing-on-objections-completed-final-decision-awaited-shimla-news-c-19-sml1002-684390-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब 25 होंगे जिला परिषद वार्ड, आपत्तियों \nपर सुनवाई पूरी, अंतिम फैसले का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब 25 होंगे जिला परिषद वार्ड, आपत्तियों पर सुनवाई पूरी, अंतिम फैसले का इंतजार
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में जिला परिषद वार्डाें के परिसीमन को लेकर आई आपत्तियों पर हुई सुनवाई, जल्द जारी हो सकती है अधिसूचना
प्रशासन ने जारी किया है 25 वार्डाें का प्रारूप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद के वार्डाें के परिसीमन को लेकर जल्द अंतिम अधिसूचना जारी हो सकती है। जिला प्रशासन ने वार्डाें के परिसीमन को लेकर आई सभी आपत्तियों और दावों पर शनिवार को सुनवाई पूरी कर ली। ऐसे में जिला परिषद के 25 वार्ड बनाने पर जल्द फैसला लिया जाएगा। अभी 24 वार्ड हैं, अब एक नया वार्ड तैयार होगा।
उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार सुबह इन आपत्तियों पर सुनवाई की गई। संबंधित लोग सुबह ही इस सुनवाई के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए थे। सूत्रों के अनुसार वार्डाें के नए प्रारूप पर करीब आधा दर्जन आपत्तियां जिला प्रशासन के पास पहुंची थीं। जिला प्रशासन ने जिला परिषद वार्डाें की संख्या 24 से बढ़ाकर 25 की है। कुछेक वार्डाें के नाम बदले गए हैं जबकि पंचायतों में भी अदला बदली हुई है। प्रशासन ने इस प्रारूप पर शुक्रवार शाम तक लोगों से आपत्तियां और दावे दर्ज करवाने को कहा था। अब शनिवार को इन पर सुनवाई की गई है। सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पक्षों की बात सुनी गई है। कुछ लोगों ने वार्डाें के परिसीमन को लेकर सवाल उठाए हैं। पंचायतों की अदला बदली और वार्डाें के नामकरण को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे। सुनवाई पूरी होने के बाद अब जिला प्रशासन जल्द अंतिम अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद चुनाव के लिए वार्ड वाइज रोस्टर भी जारी होना है।
चमियाना पंचायत को तोड़ने पर उठाए सवाल
शहर से सटी चमियाना पंचायत के लोगों ने नई पंचायत बनाने के प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए हैं। इस बारे में पंचायत की ओर से उपायुक्त शिमला और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को प्रस्ताव भी भेजा है। जिला प्रशासन ने इस पंचायत के कुछ हिस्से को नई पंचायत में बनाने का प्रस्ताव दिया है। पंचायत के लोगों का कहना है कि इस तरह की मांग या प्रस्ताव कभी भी चमियाना पंचायत की ओर से नहीं भेजा गया। ऐसे में बिना किसी मांग या प्रस्ताव के अलग पंचायत बनाना गलत है।