{"_id":"85630d49921fae2dae794a5bed3e9e32","slug":"there-will-be-shortage-of-buses-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जल्दी निकलें वरना झेलनी पड़ेगी ये परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जल्दी निकलें वरना झेलनी पड़ेगी ये परेशानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या किसी दूसरे काम के लिए आज घर से जल्द निकलें। कहीं आप लेट न हो जाएं। शादी का सीजन यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। आज से दिक्कत ज्यादा होगी।
विज्ञापन
बुधवार तक बसों की ज्यादा बुकिंग है। राजधानी के लोगों को इन दिनों पर्याप्त बसें ने मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में चलने वाली बहुत सी बसें बारातों की बुकिंग पर हैं। बीते शनिवार से लेकर शहर में चलने वाली बसें बारातों की बुकिंग पर हैं।
विज्ञापन
इस कारण शहर में रुटीन बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद जरूरी कामों के लिए घर से निकले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इन रूटों पर ज्यादा दिक्कत
संजौली, ढली, विकासनगर, पंथाघाटी, कसुम्पटी, मेहली, भराड़ी, पवाबो, बालूगंज, समरहिल तथा टूटु रूटों पर कम बसें चलीं। संजौली के सत्यदेव शर्मा, नरेश शर्मा और गौरव पराशर और अमित चौहान ने बताया कि शहर में बसें कम होने के कारण ओवरलोडिंग बढ़ गई है।
विज्ञापन
इससे सफर करने में दिक्कत हो रही है। छोटा शिमला की दीपिका सूद और अनामिका सूद ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण बस स्टाप पर बसें नहीं रुक रहीं।
प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि शनिवार से शहर में चलने वाली कुछ बसें बारातों की बुकिंग पर हैं, शहर के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए अनुपात में ही बसों को बुकिंग पर भेजा जा रहा है।