फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   there will be shortage of buses today

सावधान! आज से आपको समय पर नहीं मिलेगी बस

Tue, 06 May 2014 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 May 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
there will be shortage of buses today

शिमला शहर में आज से बसों की किल्लत झेलने के लिए तैयार हो जाइए। मंगलवार से रूटों पर एचआरटीसी की इक्का-दुक्का बसें ही मिलेंगी।

विज्ञापन


एचआरटीसी के शिमला डिवीजन की 321 बसें चुनाव ड्यूटी पर हैं। बसें न होने के कारण एचआरटीसी के सैकड़ों रूट फेल होने की आशंका है।

7 मई को लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों को लाने और ले जाने के लिए एचआरटीसी की 321 बसें सेवाएं देंगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार से पोलिंग पार्टियों को बसें मुहैया करवानी शुरू कर दी गई हैं। सोमवार शाम तक सभी 321 बसें पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों को लेकर चिह्नित स्थानों के लिए रवाना हो जाएंगी।


शिमला डिवीजन में कुल 630 बसें

एचआरटीसी के शिमला डिवीजन में कुल 630 बसें हैं जिनमें से आधी बसें चुनाव ड्यूटी पर लगा दी गई हैं।

शिमला डिवीजन के तहत तारादेवी यूनिट, शिमला (लोकल), शिमला (ग्रामीण), रोहड़ू, रामपुर, रिकांगपिओ, सोलन और नाहन यूनिट कर बसों को चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed