फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There will be no shortage of doctors in AIIMS, 55 posts of senior residents will be filled, know the last date

AIIMS Bilaspur: एम्स में नहीं रहेगी डॉक्टरों की कमी, सीनियर रेजिडेंट के भरेंगे 55 पद, जानें आवेदन की तिथि

Thu, 30 Nov 2023 09:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Nov 2023 09:57 AM IST
सार

एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 55 पदों पर भर्ती की जा रही है।इसमें चार पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
There will be no shortage of doctors in AIIMS, 55 posts of senior residents will be filled, know the last date
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद

विस्तार

एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 55 पदों पर भर्ती की जा रही है। एम्स प्रबंधन की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 8 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें चार पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। इनके लिए एम्स में 12 दिसंबर को साक्षात्कार होंगे। उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 45 साल है। उम्मीदवार का प्रदेश या केंद्रीय मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 590 और अन्य के लिए 1180 रुपये है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे एम्स पहुंचना होगा। यहां पर प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद साक्षात्कार होगा।

विज्ञापन


ये भरे जाएंगे पद
एनाटॉमी विभाग में अनारक्षित-2, एनेस्थिसिया ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-2, बायोकेमिस्ट्री ईडब्ल्यूएस-1, अनारक्षित-1, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी अनारक्षित-1, कार्डियोलॉजी ओबीसी-1, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी ओबीसी-1, एंडोक्रिनोलॉजी अनारक्षित-1, फॉरेंसिक मेडिसिन ओबीसी-1, अनारक्षित-1, जनरल मेडिसिन ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, जनरल सर्जरी ओबीसी-1, अस्पताल प्रशासन अनारक्षित-1, मेडिकिल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (एमजीई) ओबीसी-1, मेडिकिल ऑन्कोलॉजी अनारक्षित-1, माइक्रोबायोलॉजी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, नियोनेटोलॉजी ईडब्लयूएस-1, नेफ्रोलॉजी अनारक्षित-1, न्यूरोलॉजी ओबीसी-1, न्यूक्लियर मेडिसिन अनारक्षित-1, गायनेकोलॉजी  ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, ऑर्थोपेडिक्स अनुसूचित जाति-1, ओटोलरींगोलॉजिस्ट अनुसूचित जाति-1, पेथोलॉजी ओबीसी-1, पीडियाट्रिक ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, पीडियाट्रिक सर्जरी अनारक्षित-1, फार्माकोलॉजी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, फिजियोलॉजी अनारक्षित-2, साइकेट्री ओबीसी-1, पुलमॉनरी मेडिसिन अनुसूचित जनजाति-1, रेडियोडायगनोसिस ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, रेडियोथेरिपी अनुसूचित जाति-1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, ट्रामा एंड इमरजेंसी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, यूरोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1 और ओबीसी-1 पद भरा जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed