फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven-day NSS camp begins at Auhar School

Bilaspur News: औहर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Sat, 31 Oct 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seven-day NSS camp begins at Auhar School
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत औहर के प्रधान देशराज शर्मा ने किया। शिविर में 12 छात्रों और 20 छात्राओं सहित कुल 32 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यातिथि देशराज शर्मा ने युवाओं से समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकती है। पाठशाला प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने स्वयंसेवियों को अनुशासन बनाए रखने और आपसी सहयोग से कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी सेना पाल संधू और कुशा चड्ढा ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवी पाठशाला और समाज की बेहतरी के लिए विभिन्न गतिविधियां करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रेमलाल ठाकुर सहित पाठशाला के शिक्षक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed