{"_id":"6ae4edd2fa87b6b2ab0e94d6","slug":"interviews-for-anganwadi-helpers-in-ghumarwin-will-now-be-held-on-november-20-bilaspur-news-c-92-1-bpr1012-170956-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में आंगनबाड़ी सहायिका के साक्षात्कार अब 20 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में आंगनबाड़ी सहायिका के साक्षात्कार अब 20 नवंबर को
विज्ञापन
आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की, 19 नवंबर तक कर सकेंगी आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बाल विकास परियोजना कार्यालय घुमारवीं ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 20 नवंबर, 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) घुमारवीं के कार्यालय में होंगे। पहले यह साक्षात्कार चार नवंबर को निर्धारित किया गया था। प्रशासनिक कारणों के चलते तिथि में बदलाव किया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत तलवाड़ा के धारवाड़ा और ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के पट्टा रणौता आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इन पदों के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा में भी संशोधन किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिसूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए। पहले यह सीमा 50 हजार रुपये निर्धारित थी।
संशोधित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली इच्छुक महिला अभ्यर्थी 19 नवंबर, 2026 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं के कार्यालय में जमा करवाना होगा। पांच अक्तूबर, 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना में निर्धारित अन्य पात्रता शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।
विज्ञापन
पहले ही आवेदन कर चुकी पात्र अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। साक्षात्कार के दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रतियों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-255346 पर संपर्क कर सकती हैं।