{"_id":"6ae4ed975f8694d9390527bf","slug":"masters-games-to-be-held-in-bilaspur-from-november-14-athletes-over-30-years-of-age-will-showcase-their-prowess-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170936-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में 14 नवंबर से होंगी मास्टर्स गेम्स , 30 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में 14 नवंबर से होंगी मास्टर्स गेम्स , 30 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
15वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 13 खेल होंगे शामिल, सात नवंबर तक जमा करवानी होंगी प्रविष्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उम्र चाहे कितनी भी हो, खेल के प्रति जुनून और जज्बा कभी कम नहीं होता। इसी भावना को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन की ओर से 15वीं राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स का आयोजन 14 और 15 नवंबर को बिलासपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों की भागीदारी रहेगी। एसोसिएशन ने सभी जिला सचिवों को प्रतियोगिता के संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें भाग लेने के लिए प्रवेश आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि सात नवंबर निर्धारित की गई है।
एसोसिएशन के महासचिव तेजस्वी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों को खेलों से जोड़े रखना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अलग-अलग आयु वर्गों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन को प्रविष्टियां भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, डार्ट, योग, जूडो और हैंडबॉल सहित कुल 13 खेल शामिल किए गए हैं। इसके अलावा क्रिकेट का मुकाबला करवाने पर भी विचार किया जा रहा है। फुटबॉल के मुकाबले केवल पुरुष वर्ग में होंगे, जबकि अन्य खेलों में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। फुटबॉल और हॉकी के मुकाबले सात-सात खिलाड़ियों की टीम के आधार पर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग खेलों के प्रवेश शुल्क भी निर्धारित किए गए हैं। एथलेटिक्स में एक हजार रुपये शुल्क देकर खिलाड़ी तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा। बास्केटबॉल, शतरंज, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, योग, जूडो और हैंडबॉल के लिए प्रति खिलाड़ी एक हजार रुपये शुल्क रखा गया है। बैडमिंटन में पहली स्पर्धा के लिए 1500 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त स्पर्धा के लिए 500 रुपये देने होंगे। टेबल टेनिस में पहली स्पर्धा का शुल्क 1200 रुपये और अतिरिक्त स्पर्धा के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। एक पंजीकृत खिलाड़ी अन्य खेलों में भी भाग लेना चाहता है तो प्रत्येक अतिरिक्त स्पर्धा के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
आयोजकों के अनुसार यदि मुकाबलों के समय में टकराव होता है तो टीम स्पर्धा को प्राथमिकता दी जाएगी। बैडमिंटन और टेबल टेनिस की युगल तथा मिश्रित युगल स्पर्धाओं के लिए दोनों खिलाड़ियों के नाम प्रवेश फॉर्म में दर्ज करवाना अनिवार्य होगा।
खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग 13 नवंबर को दोपहर दो बजे से प्रतियोगिता स्थल पर होगी। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों को दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा, जबकि ठहरने की व्यवस्था खिलाड़ियों या उनकी संबंधित जिला एसोसिएशन को स्वयं करनी होगी। व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश फॉर्म जारी किए गए हैं। व्यक्तिगत फॉर्म में खिलाड़ी को अपना नाम, जन्मतिथि, जिला, लिंग, ईमेल, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
आयु वर्ग क निर्धारण 31 जनवरी, 2026 के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में 30-34, 35-39, 40-44, 45-49, 50-54, 55-59, 60-64, 65-69, 70-74, 75-79, 80-84, 85-89, 90-94 और 95-100 वर्ष के आयु वर्ग रखे गए हैं। प्रवेश शुल्क मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के निर्धारित बैंक खाते में जमा करवाना होगा।
प्रतियोगिता और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एसोसिएशन की वेबसाइट mastersgames.in पर उपलब्ध है। इच्छुक खिलाड़ी 94183-20330 और 88940-40655 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।