फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There will be no new panchayats in the state, wards will be redemarcated, the govt has decided.

Himachal: सरकार का दावा, समय पर होंगे पंचायत चुनाव, तैयारियां पूरी; वार्डों का पुनर्गठन का 90 फीसदी काम पूरा

Mon, 03 Nov 2025 10:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Nov 2025 10:55 AM IST
सार

प्रदेश में नई पंचायतें नहीं बनेंगी, बल्कि पंचायतों का पुनर्गठन होगा। राज्य कैबिनेट ने नई पंचायतें बनाने के बजाए पंचायतों के पुनर्गठन का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
There will be no new panchayats in the state, wards will be redemarcated, the govt has decided.
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव समय पर ही होंगे। सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगों की ओर आए आवेदन को भी प्रदेश सरकार ने रिव्यू किया है। विभाग की ओर से वार्डों के पुनर्सीमांकन का काम भी तकरीबन पूरा किया जा चुका है। प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार को मानते हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होंगे। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल प्रदेश में जनवरी, 2026 में संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतें नहीं बनेंगी। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या 3,577 है। यह संख्या नहीं बदलेगी। कुछेक पंचायतों के आकार में बदलाव होगा। विभागीय स्तर पर चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। 31 जनवरी से पहले भी पंचायतों के चुनाव होंगे। पंचायतीराज चुनाव में नया रोस्टर लगाया जाना है या फिर रोटेशन के आधार पर रोस्टर लागू किया जाए, इस पर निर्णय लिया जाना है। चूंकि सरकार को शिकायतें मिली हैं कि कई पंचायतें ऐसी हैं जहां सीट महिलाओं के लिए ही आरक्षित चल रही है। ऐसे मामलों को भी सरकार देख रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन से संबंधित प्रस्ताव की समीक्षा कर 15 दिन में रिपोर्ट विभाग को भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों की तैयारियों में जुटा है। आयोग की ओर से भी जिला निर्वाचन अधिकारियों और उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनावी व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी करें। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग अपना काम कर रहा है। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा है। हिमाचल प्रदेश में समय पर पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कें कई क्षेत्रों में खराब है। यहां आपदा प्रबंधन अधिनियम भी लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed