फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There will be money rain also on the coaches of the players who won medals in Himachal, sports policy notification issued

खेल नीति की अधिसूचना जारी: हिमाचल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों पर भी होगी धनवर्षा

Sat, 07 May 2022 11:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 May 2022 11:32 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती खेल नीति शुक्रवार को राजपत्र में अधिसूचित कर दी गई है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ और कोच को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
There will be money rain also on the coaches of the players who won medals in Himachal, sports policy notification issued
मेडल जीतने वालों पर होगी धनवर्षा।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ओलंपिक, एशियन गेम, कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड कप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल स्पर्धा विजेताओं के कोच को भी नकद राशि देगी। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती खेल नीति शुक्रवार को राजपत्र में अधिसूचित कर दी गई है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ और कोच को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पदक वार यह राशि खिलाड़ियों के लिए 2 करोड़ से 15 लाख और कोच के लिए 60 लाख रुपये से साढ़े सात लाख रुपये तय की गई है। एशियन खेल और कामनवेल्थ गेम विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख से तीन लाख और कोच को पदक वार 25 लाख से डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों 50 लाख से 20 लाख और कोच को पदक वार 10 से 15 लाख रुपये, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम, यूथ ओलंपिक गेम, यूथ एशियन गेम में पदक वार खिलाड़ियों को 10 लाख से चार लाख और कोच को ढाई से एक लाख रुपये, सैफ गेम में खिलाड़ियों को 6 लाख से 3 लाख और कोच को 3 से डेढ़ लाख रुपये, नेशनल स्कूल गेम, खेलो इंडिया अंडर 19 में खिलाड़ियों को एक लाख से 40 हजार और कोच को 25 हजार से 10 हजार रुपये, नेशनल यूथ गेम, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेल में खिलाड़ियों को एक लाख से 40 हजार रुपये और कोच को 50 हजार से 20 हजार रुपये पदक वार दिए जाएंगे। नई खेल नीति के तहत हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारा जाएगा। 15 वर्ष बाद 14 जनवरी 2022 को प्रदेश सरकार ने नई खेल नीति को घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed