फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   there will be audit of electricity in himachal

बड़ी खबर! हिमाचल में जल्द होगा बिजली ऑडिट

Tue, 15 Apr 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 15 Apr 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
there will be audit of electricity in himachal
हिमाचल में बिजली के लिहाज से एक अच्छी सूचना है। प्रदेश में बिजली ऑडिट करने की तैयारी है। इस सिलसिले में ऊर्जा निदेशालय की ओर से सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों से आवेदन मंगाए गए है।
विज्ञापन


इन एजेंसियों को इनपैनल करने के बाद सेक्टर के अनुसार ऑडिट कराई जाएगी। ऊर्जा निदेशक आरडी नजीम ने भी इसकी पुष्टि की है।

प्रदेश में किस सेक्टर में कहां पर कितनी बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कितनी बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है। कितनी बिजली लाइन लॉस में जा रही है। कितनी बिजली की चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


सीमेंट फैक्ट्रियों, स्टील फैक्ट्रियों, फार्मा कंपनियों, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कितनी-कितनी बिजली की आपूर्ति की जाती है। उसमें कहां पर कितनी बिजली की खपत की जा रही है। बिजली से जुड़े हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए ऑडिट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगवाए गए आवेदन


ऊर्जा निदेशालय की ओर से सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों को ऑडिट करने के लिए आवेदन मंगाए गए है।

हालांकि आवेदन केवल उन्हीं एजेंसियों के द्वारा किया जा सकता है, जोकि ब्यूरो आफ एनर्जी इफिसिएंसी (बीईई) से पंजीकृत हो। साथ ही उन्हें कम से कम एक वर्ष का एनर्जी आडिट करने का अनुभव हो।


एनर्जी कंजर्वेशन एक्ट 2001 में यह प्रावधान किया गया है कि बिजली की बचत करने के लिए ऑडिट किया जाए। इसी का हवाला देते हुए हिमाचल में एनर्जी आडिट करने की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed