फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There was a traffic jam due to visually impaired people protesting near the secretariat.

Shimla News: दृष्टिबाधितों का सचिवालय के पास प्रदर्शन से लगा जाम

Wed, 24 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam due to visually impaired people protesting near the secretariat.
हजारों यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संजौली और छोटा शिमला जाने वाली बसें टॉलैंड से हुईं वापस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के दृष्टिबाधित अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार सुबह सचिवालय के पास सड़क पर बैठ गए। इससे छोटा शिमला-संजौली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि जाम लगने से संजौली और बस स्टैंड समेत खलीनी न्यू शिमला से सचिवालय आने वाले कर्मचारियों और स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

संजौली और छोटा शिमला जाने वाली कई निजी बसें इस दौरान टॉलैंड से ही वापस हो गईं। इससे यात्रियों को आगे का सफर अन्य विकल्पों से करना पड़ा। इस दौरान कई लोग पैदल अपने कार्यालयों तक पहुंचे। बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दृष्टिबाधितों को किसी तरह से समझाकर एक तरफ किया जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी और शहर की सड़कों पर लगा जाम खत्म हो गया। प्रदेश के दृष्टिबाधित लंबे समय से सरकारी कार्यालयों में उनके लिए आरक्षित खाली पड़े पदों को भरने की मांग उठा रहे हैं। इसको लेकर वह कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article