फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Governor Kavinder Gupta says criteria for 'Nautod' land allotment must be fixed

शिमला: कविंद्र गुप्ता बोले- नौतोड़ के लिए तय हो पैमाना, जरूरतमंदों को ही मिले जमीन

Mon, 21 Sep 2026 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

किन्नौर में नौतोड़ को लेकर चल रहे आंदोलन पर राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं। वह पूरे मामले के गुण-दोष देख रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी उनसे मुलाकात की है और उनके समक्ष यह मुद्दा रखा है।

विज्ञापन
Shimla: Governor Kavinder Gupta says criteria for 'Nautod' land allotment must be fixed
हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि आवंटन के लिए सही और समान पैमाना होना चाहिए। नौतोड़ पात्रों और जरूरतमंदों को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी इस संबंध में निरीक्षण की प्रक्रिया चली है। अब वह भी देख रहे हैं कि इस मामले में क्या व्यवस्था संभव हो सकती है। इसके लिए कानूनी प्रावधानों की भी जांच की जाएगी। किन्नौर में नौतोड़ को लेकर चल रहे आंदोलन पर राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं। वह पूरे मामले के गुण-दोष देख रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी उनसे मुलाकात की है और उनके समक्ष यह मुद्दा रखा है। सोमवार को लोकभवन शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में इस संबंध में मानसून सत्र में पारित विधेयक पर उन्होंने कहा कि अभी यह मामला उनके पास नहीं आया है। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालयों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए भी प्रयास करने होंगे: राज्यपाल
 राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए भी प्रयास करने होंगे, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इसके लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से भी संभावनाएं तलाशने की बात कही जा रही है। हिमाचल में नशे की स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्यपाल ने कहा कि सीमा पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। बाहर से नशा आ रहा है। बड़े तस्करों को पकड़ना जरूरी है। पुलिस की कार्रवाई में आमतौर पर नशे का इस्तेमाल करने वाले लोग ही अधिक पकड़े जा रहे हैं। नशे की आपूर्ति के पीछे सक्रिय बड़े तस्करों तक पहुंचना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती उन 80 फीसदी नौजवानों को बचाना है, जो अभी नशे की चपेट में नहीं आए हैं। रोकथाम और जागरूकता पर भी ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पर्यटन क्षेत्र को और विस्तार देने की जरूरत'
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र को और विस्तार देने की जरूरत है। प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूत करना होगा और हवाई सेवाओं को भी बेहतर करने की आवश्यकता है। ऐसे पर्यटन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाना चाहिए, जहां अभी पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी विकसित करने की जरूरत जताई। वैष्णो देवी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कटरा में धार्मिक पर्यटन को जिस तरह विकसित किया गया है, उससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के साधन विकसित हुए हैं और लोगों को आजीविका के बेहतर अवसर मिले हैं। हिमाचल में भी धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इस दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन को उद्योग की श्रेणी में रखने की बात से भी सहमति जताई।

विज्ञापन

सरकारी डॉक्टरों का निजी प्रैक्टिस नहीं करना अच्छी बात
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल में सरकारी डॉक्टरों का निजी प्रैक्टिस नहीं करना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि कई जगह सरकारी नौकरी के बाद डॉक्टर निजी प्रैक्टिस में लग जाते हैं। इससे सरकारी संस्थानों पर उनका पूरा ध्यान नहीं रह पाता और लोगों को अच्छी व किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में दिक्कत होती है।
 

केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठा रहे प्रदेश के मुद्दे
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल से जुड़े मुद्दों को वह स्वयं केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न हितधारकों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों को उचित स्तर पर उठाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed