{"_id":"67af606bf268f46b950c75d6","slug":"there-should-be-arrangement-for-working-days-five-days-a-week-in-banks-shimla-news-c-19-sml1001-486890-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैंकों में सप्ताह में पांच दिन \nकार्य दिवस की हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस की हो व्यवस्था
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठाई मांग
लिफ्ट स्थित पीएनबी शाखा के बाहर बोला हल्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को लिफ्ट के पास स्थित पीएनबी बैंक की शाखा के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में ग्राहक सेवा और कर्मचारी कल्याण दोनों को बेहतर बनाने की मांग की।
यूनियन ने सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस रखने का आग्रह किया। यूनियन नेताओं ने बताया कि मार्च 2024 के द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट के दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) तथा यूनियनों ने पांच दिवसीय सप्ताह को लागू करने पर समझौता किया था। हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं और अधिकांश सरकारी तथा कॉर्पोरेट कार्यालय सप्ताह में पांच दिन काम करते हैं। इसलिए बैंकिंग क्षेत्र में इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने रिक्त पदों को भरने और पदोन्नति जल्द मुहैया करवाने हैं।
बैंकर्स ने कहा कि शुक्रवार का प्रदर्शन एक व्यापक आंदोलन कार्यक्रम का हिस्सा है। अब 3 मार्च को दिल्ली में धरना और 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल होंगे। इस अवसर पर यूएफबीयू संयोजक नरेंद्र शर्मा, एआईबीओसी के विभाग सचिव दीपक कुमार, एआईबीईए यूको बैंक के डीजीएस अंकुर रोहल, आईएस नेगी, खेमराज वर्मा, पीयूष राठौर, सुशील शर्मा, राजेंद्र कुमार, मोहन लाल, समीर, आशुतोष शर्मा सहित कार्यकारी अध्यक्ष ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन मौजूद रहे।