फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   there is no seat for senior citizen in busees

सीनियर सिटीजन को नहीं मिलती सीटें

Wed, 23 Apr 2014 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Apr 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
there is no seat for senior citizen in busees

बेटा, मैं सीनियर सिटीजन हूं। बीमार हूं। अस्पताल से आ रहा हूं। खड़े होकर सफर नहीं कर सकता। रिजर्व सीट दिलवा दो।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे ओल्ड बस स्टैंड से कसुम्पटी जा रही निजी बस में खड़े बुजुर्ग ने कंडक्टर से कुछ इसी तरह आग्रह किया।

कंडक्टर ने जवाब दिया, ‘सीटों पर स्टीकर लगा दिए हैं। सीट दिलाना हमारा काम नहीं। ‘खड़े नहीं हो सकते तो खुद सीट मांगों’।

बुजुर्ग ने फिर कहा, ‘अरे, सीट दिलाना तो ड्राइवर-कंडक्टर की जिम्मेदारी है, तुम सीट खाली कराओ’ यह सुनते ही कंडक्टर ने आपा खो दिया और बुजुर्ग से दुर्व्यवहार पर उतर आया।

बैम्लोई के पास कंडक्टर और बुजुर्ग के बीच तीखी तकरार हुई। कंडक्टर का कहना था कि रिजर्व सीटें फुल हैं। सभी सवारियों ने किराया दिया है। अब पुरुष सवारी को सीट से कैसे उठाऊं?
विज्ञापन


कंडक्टर के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध बस में सवार एक अन्य यात्री ने बस के मालिक को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बस के मालिक के निर्देश के बाद बुजुर्ग यात्री को सीट उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं परिवहन विभाग के निर्देश

परिवहन विभाग के निदेशक रितेश चौहान के अनुसार लोकल रूटों पर बसों में बाईं ओर की सभी सीटें विशेष श्रेणी यात्रियों (महिलाएं, बुजुर्ग, अपंग और कैंसर पीड़ित) के लिए आरक्षित हैं। रिजर्व सीटें पात्र लोगों को उपलब्ध करवाना ड्राइवर-कंडक्टर की जिम्मेदारी है।


ड्राइवर-कंडक्टर यदि सीटें दिलाने में आनाकानी करते हैं तो उनकी शिकायत परिवहन विभाग या पुलिस से की जा सकती है। मनमानी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed