फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tHEIR IS NO MBULANCE SERVICE IN jUNGA

मशोबरा ब्लॉक में नहीं एंबुलेंस सेवा

Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
tHEIR IS NO MBULANCE SERVICE  IN jUNGA
tHEIR IS NO MBULANCE SERVICE IN jUNGA
जुन्गा क्षेत्र में न तो स्त्री रोग न ही बाल विशेषज्ञ
विज्ञापन

लोगों को झेलनी पड़ रही है भारी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच मशोबरा ब्लॉक में लोगों को 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोग निजी गाड़ियों में रोगियों को अस्पताल पहुंचाते हैं। मशोबरा ब्लॉक में 65 स्वास्थ्य संस्थान हैं। इनमें एक सिविल अस्पताल जुन्गा, चार सीएचसी, 17 पीएचसी और 43 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं।
बीएमओ मुख्यालय मशोबरा में भी 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा नहीं है। तीसरी संभावित लहर में 108 एंबुलेंस सेवा न होने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। किसानसभा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने बताया कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत दयनीय है। जुन्गा क्षेत्र की 12 पंचायतों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल जुन्गा में भी 108 एंबुलेंस सेवा नहीं है। इसके अतिरिक्त जुन्गा क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में स्त्री रोग, बाल और हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। डुब्लू आयुर्वेदिक औषधालय में कई सालों से चिकित्सक नहीं है। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पीरन और पीएचसी ट्रहाई में एक-एक चिकित्सक के अलावा कोई भी पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं है। बीएमओ डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों के साथ पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed