फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theft occurred in two houses in Santhi village of Mandi district

Mandi News: मंडी जिले के गांव सैंठी में चोरों ने लगाई सेंध, हजारों की नगदी और सामान ले उड़े

Fri, 14 Jun 2024 02:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 02:44 PM IST
सार

जिला मंडी के गांव सैंठी में चोरी की घटना सामने आई है। यहां दो घरों में चोर सेंध लगाकर हजारों की नगदी और सामान को चुरा ले गए हैं। 

विज्ञापन
Theft occurred in two houses in Santhi village of Mandi district
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममाण-बनान्दर के गांव सैंठी में दो घरों में चोर सेंध लगाकर हजारों की नगदी और सामान को चुरा ले गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सैंठी निवासी जगदीश चंद के घर से देर रात चोरों ने ताले तोड़कर कमरे में रखी आलमारियों और अन्य स्थानों में रखे हुए घरेलू सामान को उथल-फुथल कर घर में रखे कई चीजों को उड़ा कर ले गए हैं। जबकि मकान मालिक के भाई ज्ञान चंद राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका भाई जगदीश चंद अपने परिवार के साथ लुधियाना में परिवार के साथ रहते हैं और वह दोनों भी बीमार है और लुधियाना में उपचारधीन हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने इस चोरी की घटना की जानकारी अपने भाई को दी। उनके भाई जगदीश के मुताबिक घर से सोने के गहने और चांदी सहित पांच हजार की नगदी चोर उठा ले गए हैं। ज्ञानचंद ने बताया कि उनके घर के ताले तोड़कर सामान को उथल-फुथल कर बर्तन और घर में रखी गई गिफ्ट को भी कर उड़ा ले गए हैं। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी लडभड़ोल टीम के प्रभारी अनिल कटोच ने मौके का जायजा लिया और चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चोरों की धर पकड़ की जा रही है और जल्द कर सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed