{"_id":"3afc3f8e05aaaad059d9488f87e17b06","slug":"theft-at-christ-church-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में चौथी बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में चौथी बार चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Oct 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च में एक बार फिर चोरों ने सेंध लगा दी। यहां बुधवार रात चोर चर्च का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने चर्च के क्रास से ही कलेक्शन बॉक्स को तोड़ने की कोशिश की। इससे क्रास को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
चर्च में रखी ऐतिहासिक धरोहर को भी नुकसान पहुंचा है। चोर क्या-क्या चुराकर ले गए हैं, इसकी अभी तफ्तीश चल रही है। एक चोर का चेहरा सीसीटीवी में कैद है। इससे पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही चोर तक पहुंच जाएगी। बार-बार होने वाली चोरी के बाद चर्च में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इस बार चोर इसकी जद्द में आ गया।
विज्ञापन
क्राइस्ट चर्च प्रबंधन का कहना है कि 28 सितंबर को कलेक्शन बाक्स से पैसा निकाल दिया था, लिहाजा इसमें उतना पैसा नहीं होगा। लेकिन यह चोरी नहीं शिमला के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ है। चर्च में सभी धर्मों के लोग आते हैं। यहां मौजूद ऐतिहासिक धरोहर से शिमला के लोगों का भावनात्मक रिश्ता है।
विज्ञापन
चोरों ने इसे नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले भी यहां तीन बार चोरी हो चुकी है। इससे पहले भी चोर जिस जगह से चर्च के भीतर दाखिल हुए वह खिड़की जमीन से करीब चौदह फुट ऊपर है। वहां जमीन पर कुछ लकड़ियां रखी थीं। बताया जा रहा है कि इसके सहारे चोर खिड़की तक पहुंचा। सबसे पहले उसने जाली उखाड़ी इसके बाद शीशा तोड़ा और भीतर आ गया। इस बार भी चोर ने ऐसा ही किया।
पहले भी हो चुकी हैं तीन बार चोरियां
शिमला। बीते साल भी चर्च से तीन दानपात्र चोर ले गए थे। चर्च के प्रबंधक का दावा है कि चोर उस दौरान भी चर्च की पिछली तरफ एक खिड़की से दाखिल हुआ था। खिड़की खुली हुई थी।
दिसंबर में भी चोरी हुई थी, उस समय भी चोर खिड़की से चर्च में दाखिल हुआ था तथा दानपात्रों के ताले तोड़े थे। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच चल रही है।