फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft and fire case in co operative bank at sirmaur.

पहले बैंक से उड़ाया लाखों का सामान, फिर लगाई आग

Sat, 06 Feb 2016 09:59 AM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
theft and fire case in co operative bank at sirmaur.

बैंक में घुसकर चोरों ने देर रात पहले तो लाखों का सामान उड़ाया और फिर जाते हुए मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इससे बैंक का अधिकांश रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के सिरमौर में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां पुलिस थाना पांवटा के तहत राज्य सहकारी बैंक सीमित की शाखा सालवाला-पुरूवाला में चोरों ने वीरवार रात को पहले लाखों का सामान उड़ाया और फिर जाते हुए मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इससे बैंक का अधिकांश रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है यह हरकत किसी ने जानबूझकर की है। आगजनी की भनक बैंक कर्मियों को शुक्रवार सुबह लगी। पुलिस के अनुसार बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण गोयल ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया कि वीरवार रात करीब 12 बजे चोरों ने बैंक के ताले तोड़कर 6 कंप्यूटर, एक स्कैनर, एक बॉयोमीट्रिक मशीन, डोंगल, बैंक रिकॉर्ड आदि कीमती एवं जरूरी दस्तावेज उड़ा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाते जाते बैंक में लगा दी आग

theft and fire case in co operative bank at sirmaur.

चोरों ने लाखों का सामान समेटने के बाद बैंक की अलमारी, कमरों, सेफ रूम तथा बैंक रिकॉर्ड रूम में मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल गया। बैंक में कैश बहुत कम था, जो चोरी नहीं हुआ।

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पड़ोसियों एवं अन्य लोगों की सूचना मिलने पर बैंक प्रबंधक और स्टाफ मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। वीरवार शाम तक चोरों तथा कीमती सामान का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बैंक अधिकारियों का मानना है कि चोरों ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया है। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर, एएसआई रविंद्र लाल सहित टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस छानबीन में लगी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर चोरी एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed