फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theatre will be organised for three days at Gaiety Theatre

Shimla News: गेयटी थियेटर में तीन दिन सजेगा रंगमंच

Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Theatre will be organised for three days at Gaiety Theatre
शिमला। कला, संस्कृति और रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय संस्था बारहमासा दिल्ली की ओर से तृतीय श्याम दरिहरे रंग महोत्सव का आयोजन 3 से 5 अक्तूबर तक गेयटी थियेटर में किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और गेयटी थियेटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सामाजिक और समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। प्रतिदिन शाम पांच बजे नाट्य प्रस्तुतियां शुरू होंगी। महोत्सव के पहले दिन 3 अक्तूबर को दीपा नाटक का मंचन किया जाएगा। इसकी लेखिका माधुरी सुबोध और निर्देशक अरविंद सिंह चंद्रवंशी हैं। नाटक की प्रस्तुति दिल्ली की संस्था सुमुखा की ओर से की जाएगी। 4 अक्तूबर को मायाजाल का मंचन होगा। मनीष झा बौआभाई लिखित इस नाटक का निर्देशन मुकेश झा ने किया है। इसकी प्रस्तुति एआर फाउंडेशन, मधुबनी (बिहार) की ओर से की जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन 5 अक्तूबर को मोहन राकेश का चर्चित नाटक आधे अधूरे मंचित किया जाएगा। इसका निर्देशन रूपेश भीमटा करेंगे और प्रस्तुति शिमला एक्टिंग अकादमी की होगी। बारहमासा के निदेशक मुकेश झा ने बताया कि रंग महोत्सव में अलग-अलग सामाजिक और मानवीय सरोकारों को रंगमंच की विविध शैलियों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article