फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The whole village became ill, all hospital

यहां पूरा गांव हो गया बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

Tue, 19 Aug 2014 11:16 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
The whole village became ill, all hospital

हिमाचल के मंडी जिला के टकोली पंचायत भमसोई गांव में डायरिया की चपेट में पूरा गांव आ गया है। टकोली पंचायत की प्रधान मंजू देवी ने बताया कि भमसोई में लगभग 500 के करीब लोगों के डायरिया की चपेट में आने का अनुमान है।

विज्ञापन


डायरिया की चपेट में आए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐंबुलेंसों सहित उपचार के लिए भमसोई पहुंच गई है।

भमसोई गांव में लगभग सभी लोग डायरिया से पीड़ित है। रविवार को डायरिया फैलने का मामला सामने आने पर एंबुलेंसों से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं लाया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. कर्ण व अन्य स्टाफ ने पीड़ित लोगों को तुरंत ग्लूकोज चढ़ा कर प्राथमिक उपचार दिया। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की एक टीम गांव भेजी गई है। पीएचसी नगवाईं में 50 से अधिक लोगों को दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी के कारण फैला डायरिया

The whole village became ill, all hospital

पीएचसी के डॉ. कर्ण ने बताया कि अभी तक 50 से अधिक डायरिया के मरीज स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आए हैं। दूषित पानी के कारण ही डायरिया फैला है।

भमसोई के रमेश, विजय, गीता, उमेश, प्रेमलता, तुलसी राम, हरीश, चेतना, मीना, मीरा, देविंद्र, हर्षिता, किरण, लीला, उर्मिला, निर्मला, तुला राम, बाला राम, कमली, मनीष, सुनीता, प्रदीप, देसराज, जोगिंद्र, नंदलाल, महेश्वर, बिमला, सुनीता रामचंद्र, कृष्णा, सानू, आरती, मयंक, मुरारी, काव्या, नेहा, मेहर सिंह, सीता देवी, कली, रमेश, विजय, जोगिंद्र, कमली, रमा, किरण, उर्मिला चंद्रावती, हरिकृष्ण, खुशवंत और हंसा आदि शामिल हैं।

आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि भारी बरसात के कारण पानी के स्रोत में गंदा पानी मिलने की आशंका है। विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। पेयजल स्रोत का निरीक्षण कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed