फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The wall of the school's unsafe building demolished

स्कूल के असुरक्षित भवन की दीवार गिरी , ऐसे टला बड़ा हादसा

Sat, 30 Jun 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किहार (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किहार (चंबा) Updated Sat, 30 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
The wall of the school's unsafe building demolished

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर में शुक्रवार को असुरक्षित भवन की दीवार गिर गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की दीवार टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि कोई भी दीवार के मलबे की चपेट में नहीं आया। अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता था। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह नौ बजे हुआ। जब स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कूल गेट खोल रहा था। उसी दौरान भवन की दीवार क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीवार के पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन


हादसा बाद में होता कई बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। स्कूल में 350 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इससे जान माल का काफी नुकसान भी हो सकता था। क्योंकि जिस स्थान पर दीवार का मलबा गिरा, वहां पर छात्र सुबह की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी को दे दी। प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधन को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।  

स्कूल प्रबंधन को एहतियात बरतने के निर्देश : विजय धीमा

The wall of the school's unsafe building demolished

इस घटना में शिक्षा विभाग की लापरवाही देखने को मिली है। क्योंकि जिस भवन की दीवार गिरी, उसे वर्ष 2012 में अनसेफ घोषित किया जा चुका है। क्योंकि भूकंप के झटकों से भवन को काफी क्षति पहुंची थी।

इसको लेकर स्कूल प्रबंधन व एसएमसी ने कई बार शिक्षा विभाग को अवगत करवाया। परंतु किसी ने भी स्कूल भवन को डिस्मेंटल कर नया भवन बनाने की जहमत नहीं उठाई। उसकी वजह से यह घटना देखने को मिली।

समय रहते अनसेफ भवन को डिस्मेंटल नहीं किया तो आने वाले समय में इसके भीषण परिणाम देखने को मिल सकते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद ने स्थानीय प्रशासन से अनसेफ भवन की जगह नया भवन बनाने की मांग की है।  
 
एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि उनके ध्यान में स्कूल प्रबंधन ने यह मामला लाया है। स्कूल प्रबंधन को एहतियात बरतने को कहा गया है। जल्द ही अनसेफ भवन को डिस्मेंटल कर नया भवन बनाने की कवायद शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed