फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Vice Chancellor released the information letter

Shimla News: सूचना पत्र का कुलपति ने किया विमोचन

Mon, 18 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor released the information letter
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज (आईवीएस) के सूचना पत्र स्कैलिंग न्यू होराइजन का विमोचन कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने किया। इस सूचना पत्र में विभाग के कार्यों और कार्यक्रमों का ब्योरा दिया है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि इस सूचना पत्र से संस्थान के छात्रों को विभाग से संबंधित हर तरह की जरूरी जानकारी मिलेगी। उन्होंने संस्थान की निदेशक और शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की। निदेशक सोनिया खान ने बताया कि इस सूचना पत्र में समय-समय पर होने वाली गतिविधियों का ब्योरा छात्रों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर संस्थान के प्रो. चंद्रमोहन परशीरा, अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. हरि मोहन के अतिरिक्त संकाय के सदस्य और छात्र मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article