फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Investigation launched into the shooting of an obscene video.

Shimla News: अश्लील वीडियो शूट होने पर जांच शुरू

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched into the shooting of an obscene video.
शिमला। शहर के सबसे प्रतिष्ठित रिज और मालरोड क्षेत्र में अश्लील वीडियो शूट किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दो से तीन महीने पुराने हैं। पुलिस ने इन क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन इससे इस तरह की वीडियो शूटिंग के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसका कारण यह है कि इन कैमरों में अधिकतम एक महीने तक का ही रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। वहीं, शहर के प्रमुख और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर इस तरह के वीडियो शूट किए जाने से लोग कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। मामला कुछ दिन पहले सामने आया था जब रिज, मालरोड, टक्का बेंच समेत अन्य क्षेत्रों में शूट किए अश्लील वीडियो वायरल हो गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों के सामने आने से लोगों में भी चिंता है। इन क्षेत्रों में दिन-रात पुलिस की नियमित गश्त के साथ-साथ पेट्रोलिंग वाहनों से भी निगरानी की जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article