फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The two day Investors Meet forum began under the chairmanship of cm Sukhwinder Singh Sukhu

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में स्थापित होगा ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन

Wed, 07 Jun 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 07:52 PM IST
सार

सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने पर विशेष बल दे रही है। सरकार सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाएगी। 

विज्ञापन
The two day Investors Meet forum began under the chairmanship of cm Sukhwinder Singh Sukhu
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स मीट शुरू - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को जिला सोलन के उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों के हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि निवेश को आकर्षित करने और निवेशकों को सुविधा देने के लिए सरकार ने एक समर्पित ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्थापित करने की योजना बनाई है। यह ब्यूरो निवेशकों को एक तय समय सीमा के भीतर एक ही मंच पर ही सभी आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने की सुविधा देगा। यह ब्यूरो जरूरी विलंब के कारण राज्य के साथ निवेशकों को होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाएगा। बैठक के दौरान 29 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने पर विशेष बल दे रही है। सरकार सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन नीति लाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए छह ग्रीन कोरिडोर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्रों में हो रहे बदलावों को अपनाने पर बल दिया। औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार, नए हेलीपोर्ट के निर्माण, सड़क और रेल कनेक्टिविटी में सुधार को प्राथमिकता दे रही है। कहा कि सरकार कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने निवेशकों को पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि लंबित निवेश परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री ने उद्योग जगत से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

29 परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में 29 परियोजनाओं की समीक्षा की गई और मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और राज्य सरकार के उद्यमियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में बताया। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर एवं राम कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, निदेशक उद्योग यूनुस, विशेष सचिव उद्योग किरण भड़ाना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed